CM Yogi

सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति की ली जानकारी, अफसरों को दिए निर्देश

394 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। धर्मनगरी पहुँचकर मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर का अवलोकन कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने राममंदिर निर्माण के कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचकर वहां के मंदिर में पूजा की व दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास, नये महंत रामलखन दास जी के महंती समारोह में भी भाग लिया। यहां उन्होंने संतो से मुलाकात की और अयोध्या के विकास संबंधी बिन्दुओं की चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दौरे के अगले चरण में सरयू होटल में मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त आदि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली , जिसमें संक्षिप्त विवरण मण्डलायुक्त ने प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि जो भी निर्माण कार्य चल रहे है निश्चित समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूरा किए जाएं व आगामी दीपोत्सव को देखते हुये तैयारियां की जाएं। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले।

रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, देखी मंदिर निर्माण की प्रगति

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेता गण, विधान परिषद सदस्य गण तथा गणमान्य व्यक्ति, एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, उपनिदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, महंत धर्मदास, महंत अवधेश दास, मैथिलीशरण दास, भरत दास, वैदेही बल्लभ, रामदास, कमल नयन दास, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास, महंत बलराम दास, आशुतोष दास सहित आदि संत महंत मौजूद रहे।

Related Post

Draupadi Murmu

संगम स्नान कर राष्ट्रपति ने की समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर एक बार फिर आस्था का महासागर उमड़ा है।…
कैलाश विजयवर्गीय

ममता को बेदखल नहीं किया तो बंगाल में हो जाएगा आईएस का प्रवेश -कैलाश विजयवर्गीय

Posted by - April 28, 2019 0
हावड़ा । रविवार यानी आज हावड़ा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपीके नेता कैलाश विजयवर्गीय…
ममता बनर्जी

उप चुनावों जीत पर बोलीं ममता-यह विकास की जीत है, अहंकार की राजनीति हारी

Posted by - November 28, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनावों में पार्टी को मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने…