Ramayan Mela

सीएम योगी ने रामायण मेले के पोस्टर का किया लोकार्पण

446 0

अयोध्या। रामनगरी में हर वर्ष परम्परागत तरीके से होने वाले 41वें रामायण मेले के पोस्टर (Ramayan Mela Poster) का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ में लोकार्पण किया।

पोस्टर में रामायण मेला (Ramayan Mela) में होने वाले द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के क्रम में राम बारात आगमन, पांव पूजन की रस्म, चारों भाइयों का अग्नि का फेरा एवं सभी वर वधु का ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त करने की लीला को दर्शाया गया है। आवरण छवि को भित्ति फलक पर उकेरने का कार्य वैष्णवी गुप्ता एवं प्रिया गुप्ता ने किया।

रामायण मेला समिति संयोजक व मीडिया प्रभारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि आवरण छवि में भारतीय लोक कला पर आधारित अवध की लोककला को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें अवधी लोक कला और परंपरा की झलक स्पष्ट दिख रही है। आवरण छवि लोकार्पण के माध्यम से रामायण मेला में भारतीय लोक कला एवं संस्कृति को दर्शाना है।

ऐसा सुखद संयोग 40 वर्षों में प्रथम बार रामायण मेला के पोस्टर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर-कमलों से हुआ है। जबकि पहला पोस्टर श्री राम जन्मभूमि के गर्भगृह से लोकार्पित किया गया था।

लोकार्पण के अवसर पर रामायण मेला समिति के महामंत्री प्रो वी एन अरोड़ा, अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी समिति संयोजक आशीष कुमार मिश्रा उपस्थिति रहे।

Related Post

AK Sharma

घोसी उपचुनाव दो प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि विकासवाद और परिवारवाद के बीच है: एके शर्मा

Posted by - September 3, 2023 0
लखनऊ/घोसी। घोसी उपचुनाव (Ghosi By-Election) दो प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि अच्छाई-बुराई, सत्य-असत्य व विकासवाद और परिवारवाद के बीच है।…
CM Yogi

भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दें भाजपा को वोटः सीएम योगी

Posted by - April 6, 2024 0
सहारनपुर। संगठन ही सेवा है। कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की…
Butler Palace

बटलर पैलेस को ‘बुक कैफे’ बनाने की प्रक्रिया शुरू, सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर विकसित करेगी योगी सरकार

Posted by - March 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों का संरक्षण कर उसे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक केन्द्र के रूप में पुनर्स्थापित कर रही…