CM Yogi inaugurated the main gate of UP Vidhan Sabha

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार का सीएम ने किया उद्घाटन, भित्तिचित्रों का किया अनावरण

223 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानभवन के मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर में विभिन्न भित्तिचित्रों का अनावरण भी किया गया। विधानसभा को हाईटेक और अधिक कलात्मक बनाने के क्रम में इस कार्य को पूरा किया गया है।

नव निर्मित भित्तिचित्रों में भारत की ऐतिहासिक घटनाओं और राजनीतिक व्यवस्था को उकेरा गया है। इनमें गीता के विभिन्न प्रसंग भी दर्शाए गए हैं, जिससे विधानसभा भवन अब और भी अधिक भव्य और आकर्षक दिखने लगा है। पहले लकड़ी का गेट हुआ करता था, जिसे अब अत्याधुनिक और नक्काशीदार स्टील के मजबूत गेट से बदल दिया गया है।

हाईटेक और कलात्मक रूप से सुदृढ़ हो रही विधानसभा

विधानसभा के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। विधानसभा को तकनीकी रूप से उन्नत करने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय और कांग्रेस नेता अराधना मिश्रा ‘मोना’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद सर्वदलीय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेता शामिल हुए।

Related Post

Dev Deepawali

देव दीपावली शिव भजन पर ग्रीन क्रैकर शो व लेजर शो का दिखेगा अलौकिक संगम

Posted by - October 26, 2024 0
वाराणसी: काशी की उत्तरवाहिनी जाह्नवी के दोनों तट देव दीपावली (Dev Deepawali) पर अद्भुत रोशनी से जगमग होंगे। अर्धचन्द्राकार घाट…
Amrit Abhijat

सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा: अमृत अभिजात

Posted by - July 29, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के शहरों को साफ सुथरा बनाने तथा नगरीय व्यवस्था में सुधार कर नगरीय जीवन को बेहतर बनाने के लिए…
cm yogi

हिमांचल के राज्यपाल ने पत्नी संग मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Posted by - May 14, 2022 0
लखनऊ। हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और उनकी पत्नी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से…