CM Yogi

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

254 0

लखनऊ: ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

प्रदर्शनी में अटल जी के छात्र जीवन से लेकर उनके प्रभावशाली राजनीतिक सफर को क्रमवार ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक फैसलों, भारत के विकास व समृद्धि के बड़े प्रयासों को भी रेखांकित किया गया है।

प्रदर्शनी में अटल जी की देशभक्ति, सेवा और अदम्य साहस को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शामिल हर विवरण बहुआयामी व्यक्तित्व के साथ राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की गवाही देता है। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई। उनकी विरासत हमें हमेशा मार्गदर्शन देती रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अटल जी से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के कटआउट के साथ फोटो खिंचवाई।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक अनुपमा जायसवाल, सुरेंद्र मैथानी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा आदि मौजूद रहे। सभी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Post

Tharali Bailey Bridge

मुख्यमंत्री के निर्देश पर थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन इंजीनियर सस्पेंड

Posted by - June 5, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चमोली के थराली में निर्माणाधीन पुल (Tharali Bailey Bridge) के क्षतिग्रस्त होने…
Pack House

नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

Posted by - March 20, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तवित दौरे में पूर्वांचल के किसानो…
Huzurpur Thana

पंचायत चुनाव: बहराइच में प्रधान प्रत्याशी के पति व देवरों पर जानलेवा हमला

Posted by - April 29, 2021 0
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के नारौंदा गांव में मददाताओं को पैसा बांटने वाले दबंगों का विरोध करना प्रधान पद के प्रत्याशी…
CM Yogi

मथुरा पहुंचे सीएम योगी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन-पूजन

Posted by - October 11, 2023 0
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रमों में शामिल होने…