CM Yogi

जवाबी हमले तेज कर विपक्षियों की धार कुंद करेगी भाजपा

368 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है प्रदेश का राजनीतिक पारा भी गरम होता जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों के ओर से जवाबी हमले भी तेज हो गए हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर जवाबी हमले और तेज करने के लिए अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनाया है।

इस मीडिया सेंटर के माध्यम से भाजपा प्रचार के सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए विपक्षियों की धार कुंद करेगी। मीडिया सेंटर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल की उपस्थित में किया।

Yogi inaugurated 

सभी स्तरों पर होगी मीडिया मानीटरिंग

भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर बना मीडिया सेंटर वाईफाई से लैस है। मीडिया सेंटर में अलग से बाईट रूम बनाया गया है जहां से इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि भाजपा की प्रवक्ताओं से उनकी प्रतिक्रिया ले सकेंगे। इसके अलावा पत्रकारों के बैठने, समाचार लिखने की भी व्यवस्था की गयी है। मीडिया कैंपेन कमेटी के सदस्यों के बैठने और बैठक करने के लिए अलग कमरा है। वहीं पर एक प्रेसवार्ता के लिए भी एक बड़ा सभागार है। इसके अलावा मीडिया मानीटरिंग की टीम भी मीडिया सेंटर में मुस्तैद रहेगी। मीडिया मानीटरिंग की टीम इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, सोशल मीडिया व वेब मीडिया की निरंतर मानीटरिंग की जायेगी।

चुनाव प्रबंधन मीडिया कैंपेन कमेटी के प्रदेश सह प्रमुख डा. अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि विपक्ष की ओर से कई बार भ्रम फैलाकर गलतफहमी पैदा करने की कोशिश होती है। मीडिया सेंटर से उसकी जांच पड़ताल कर सही जानकारी आगे बढ़ाई जायेगी। डा. अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मीडिया सेंटर खोले गये हैं। उन सभी मीडिया सेंटरों की निगरानी और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदेश मीडिया सेंटर से दी जायेगी।

महिलाओं पर बर्बर अत्याचार करने वाले तालिबानी प्रवृत्ति को भारत में लागू करना चाहती है कांग्रेस : योगी

मीडिया सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है। भाजपा लगातार जनता के बीच में है। मोदी और योगी के प्रति लोगों का विश्वास है। सरकार के कामकाज को लेकर जनता उत्साहित है।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी और संजय चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

Posted by - January 23, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो,…
Kuldeep singh swngar wife

पंचायत चुनाव में BJP ने रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को बनाया उम्मीदवार

Posted by - April 9, 2021 0
उन्नाव। जिले में 51 जिला पंचायत सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को…
CM Yuva Yojana

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

Posted by - April 1, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम…
CM Yogi

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

Posted by - December 15, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों या अन्य शिक्षण संस्थानों को टापू या तटस्थ बने…