CM Yogi inaugurated PepsiCo Planet

पहले गोरखपुर के नाम से लोगों में भय था, अब सम्मान का भाव प्रदर्शित होता है: सीएम योगी

457 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको (Pepsico) के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पेप्सिको का प्लांट लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा, इसके अलावा कइयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। गोरखपुर में इतने प्लांट लग रहे हैं कि अब युवाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध कम हो गए हैं। यहां पुलिस का राज चल रहा है, वहीं कानून के डर से अपराधियों की पैंट गीली हो जा रही है।

उन्होंने कहा कि एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स) का बड़े प्लांट लगने से रोजगार के साथ ही छोटी आपूर्तिकर्ता कंपनियों, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का विस्तार होगा। कंपनी गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाएगी।

cm yogi adityanath inaugurated pepsico franchise plant in gida sector 27  gorakhpur Latest News in Hindi, Newstrack Samachar, Aaj Ki Taja Khabar |  Gorakhpur News: जनता को आतंकित करने वालों की गीली

पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज ने गीडा में करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया है। इस निवेश के धरातल पर आने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा। गीडा की तरफ से औद्योगिक गलियारे में इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

 छह वर्षों में बदल गई गोरखपुर की छवि

सीएम ने कहा कि आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका होती है। आज यूपी और गोरखपुर विकास व सुशासन के जिस नए प्रतिमान को स्थापित कर रहा है, उसमें प्रबुद्धजनों की बड़ी भूमिका है। इसी का परिणाम है कि देश में यूपी और गोरखपुर की छवि बदली है।

योगी ने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा हमेशा आगे बढ़ाती है। इसी का परिणाम है कि सुशासन व बेहतर कानून व्यवस्था के जरिए निवेश, पर्यटन, आर्थिक समेत सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रदेश ने खुद को स्थापित किया है। गोरखपुर इसका उदाहरण है। गोरखपुर पहले उपेक्षित था। कानून व्यवस्था, यहां की छवि, बिजली, सड़कें, संपर्क माध्यम की सुविधा ठीक नहीं थी। कोई निवेश नहीं करना चाहता था। गोरखपुर के नाम से लोगों में भय होता था, लेकिन पिछले छह वर्षों में गोरखपुर की छवि बदल गई है। अब गोरखपुर का नाम लेने से सम्मान का भाव प्रदर्शित होता है। इसे बरकरार रखने और अभिवृद्धि करने का दायित्व हर नागरिक पर है।

Related Post

तेज बहादुर

नोटिस जारी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी से मिले तेज बहादुर, थोड़ी देर में होगा फैसला

Posted by - May 1, 2019 0
वाराणसी। सपा से नामांकन फार्म दाखिल करने वाले बर्खास्त फौजी तेज बहादुर यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी…
CM Yogi

मां पाटेश्वरी के दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था

Posted by - November 20, 2024 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार शाम दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां मां पटेश्वरी देवी…
Digital Agriculture

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। खेती (Agriculture) में आधुनिक डिजिटल तकनीक, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने की दिशा…
Brajesh Pathak

प्रदेश में 35 सरकारी तथा 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज उपलब्ध: ब्रजेश पाठक

Posted by - September 21, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुये कहा कि प्रदेश…
CM Yogi in Varanasi

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 9 साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा,…