Lulu Mall

CM योगी ने कल किया ‘लुलु मॉल’ का उद्घाटन, आज से होगी सबकी एंट्री

536 0

लखनऊ: करीद के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊवासियो को बड़ी सौगात दी है। यूपी की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर भारत के सबसे बड़े लुलु मॉल (Lulu Mall) का उद्घाटन कर दिया है। मॉल के उद्घाटन के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, मंत्री नंद गोपाल नंदी आदि मौजूद थे। यूपी का यह सबसे बड़ा मॉल लखनऊवासियों और अन्य लोगों के लिए सोमवार से खुल गया है।

लखनऊ के शहीद पथ नेशनल हाईवे 27 पर सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में करीब 22 लाख वर्गफीट में फैला लुलु मॉल दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बना है। यूपी का सबसे बड़ा हाइपर मार्केट और गेमिंग जोन इस मॉल में मुख्य आकर्षण का केंद्र है। बता दें कि दुबई की कंपनी लुलु ने मॉल का निर्माण करवाया है। 2000 करोड़ की लागत से बना यह मॉल 22 लाख वर्गफीट के एरिया में बनाया गया है।

अब तक केरल के कोच्चि में सबसे बड़ा मॉल था लेकिन अब लखनऊ का यह लुलु मॉल उससे भी बड़ा बनाया गया है। इंवेस्टर्स समिट के दौरान बड़े निवेश के तौर पर इसे उत्तर प्रदेश में लाने की घोषणा की गई थी। इस मॉल के कई आकर्षण हैं, जो इसे सबसे अलग बनाते हैं। इस मॉल में सबसे बड़ा फूड पार्क है, जहां देशभर के तमाम तरह की फूड वैरायटी लोगों को मिलेगी।

इस मॉल में 11 स्क्रीन का सुपरप्लेक्स भी बनाया गया है। यहां पर पार्किंग में एक साथ 3000 वाहनों को खड़े हो सकते है। खाने की बात करें तो मॉल के अंदर 15 रेस्त्रां और 25 आउटलेट हैं, फूडकोर्ट में एक साथ 1600 लोग अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसमें एक साथ 50 हजार लोग शॉपिंग कर सकते हैं।

16 जुलाई से यूपी में शुरू होगा दस्‍तक अभियान, हर दरवाजे पर पहुंचेगी टीम

लुलु मॉल लखनऊ के महाप्रबंधक समीर वर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे लोगों को शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के अंतरराष्ट्रीय अनुभव कराएगा। यहां पर ग्रोसरी से लेकर फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोर का सामान मिलेगा। यह मॉल लुलु समूह का पांचवां शॉपिंग मॉल है और इसको बनाने की घोषणा इंवेस्टर्स समिट में हुई थी।

आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

Related Post

cm yogi aditynath

कोरोना टीकाकरण के लिए सरकारी और निजी कर्मचारियों को दिया जाए अवकाश : CM योगी

Posted by - March 31, 2021 0
लखनऊ । कोरोना टीकाकरण को तेजी से बढ़ाने और लोगों को इसके लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश…
Plantation

नगरीय निकायों में मियावाकी पद्धति से 24.7 लाख से अधिक वृक्षारोपण, 926082 वर्ग मीटर क्षेत्र हुआ हराभरा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊ : सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शहरी हरित विकास की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित…
Neha Sharma

यूपी को कचरा मुक्त बनाने के लिए शुरू होगा ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान

Posted by - May 16, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 11 नगर निगमों में‘ना…