CM Yogi

सीएम योगी और राज्यपाल ने पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

356 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) ने शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में शुक्रवार को शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। इसके बाद उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

राजभवन में राम मंिदर का माडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाकभाजी की खेती में किसान अधिक कमाई कर सकते हैं। यहां ऐसे किसान भी मौजूद हैं जिन्होंने एक हेक्टेयर में 19 लाख रुपये की कमाई की है। यह सामान्य बात नहीं है। कृषि जीडीपी में भी हमारे किसानों का बड़ा योगदान है।

राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी

उप्र कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश के पास देश की 11 फीसदी कृषि योग्य भूमि है। अन्न की पैदावार देश का 20 फीसदी है।

प्रदर्शनी में योगी

यह प्रदर्शनी किसानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। उद्यान विभाग को धन्यवाद और राज्यपाल का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।

राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी

उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी राजभवन में हर साल लगाई जाती है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन मदन पाण्डेय, पुष्पेन्द्र सिंह, रमन सिंह, जयदेव सिंह, सुमन देवी, सुधीर कुमार, कु. ईशा, भगवत किशोर, विश्वनाथ यादव जैसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजभवन और शासन के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

उद्धव ठाकरे

कांग्रेस-एनसीपी के साथ कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर कर रहे हैं काम : उद्धव ठाकरे

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम तीन पार्टी साथ आना चाहते हैं, लेकिन हमें वक़्त नहीं दिया…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा

Posted by - February 23, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे। समारोह में उन्होंने…