CM Yogi

नौकरी के नाम पर वसूली करता था सैफई खानदान: सीएम योगी

417 0

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अलीगढ़ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अलीगढ़ के राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मैदान में बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम पर था, आज विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले नौकरी के नाम पर सैफई खानदान प्रदेशभर में वसूली करता था। आज भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के माध्यम से बिना भेदभाव के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि गरीबों को 45 लाख आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। हर गरीब को छत से सर ढ़कने का काम हो रहा है। आज युवाओं को नौकरी के नाम पर परेशान नहीं किया जा रहा है। दो करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन बांटे जा रहे हैं दो करोड़ 70 लाख गरीबों को शौचालय मिला। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क बिजली और स्वच्छता पर काम हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आज यूपी में हर किसी को सम्मान मिल रहा है। गरीबों,महिलाओं और व्यापारियों के सम्मान की रक्षा और सुरक्षा देने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। विकास एक सतत प्रक्रिया है। अलीगढ़ में विकास हो रहा है। अलीगढ़ के परम्परागत उद्योगों को बढ़ावा मिला। यहां के उद्यमियों के उत्पादों के वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अलीगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा महेन्द्र प्रताप के नाम पर विश्वविद्यालय बन रहा है। विश्वविद्यालय में डिफेंस स्टडी का कोर्स भी संचालित किया जायेगा। देश का सबसे बड़ा एअरपोर्ट जेवर यहीं पर बन रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी है। प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। आज कहीं भी दंगा नहीं, जिन दंगाईयों को दंगा करने का संरक्षण मिलता था आज दंगाई ठेला लगा रहे हैं।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि यह नया उत्तर प्रदेश है। हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है लेकिन अगर किसी गरीब को किसी ने परेशान करने का काम किया तो उसका जीना हराम कर दिया जाता है।

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने भी प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पूर्व स्थानीय नेताओं व विधायकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Related Post

मायावती

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

Posted by - April 13, 2019 0
बदायूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा योगी की पार्टी को ना…

सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी

Posted by - July 14, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चा अभी भी जारी है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य…
मायावती

यूपी पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, निर्दोषों को तुरंत रिहा करे सरकार: मायावती

Posted by - January 5, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।…
BJP

UP MLC Election: BJP ने जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्ट, अपर्णा यादव का नाम गायब

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 9 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित…