cm yogi inagurate the integrated steel plant

अंकुर उद्योग के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

419 0

गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खेल, उद्योग, सामाजिक सरोकार और ढांचागत सुविधाओं के विकास के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर नागरिकों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान उनकी मौजूदगी में एक भारी उद्योग का उद्घाटन होगा तो फोरलेन सड़कों की कनेक्टिविटी की सौगात भी मिलेगी। फोरलेन सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ उपस्थित रहेंगे।

रविवार को बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में सांसद खेल स्पर्धा का समापन समारोह कौड़ीराम के जीडी इंटर कॉलेज डिघवा में आयोजित है। इसमें खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का सानिध्य व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी दिन मुख्यमंत्री (CM Yogi) गीडा के सेक्टर 23 में अंकुर उद्योग लिमिटेड के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का उद्घाटन कर जनपद के औद्योगिक विकास की तस्वीर में नया रंग भरेंगे। अंकुर उद्योग लिमिटेड के निदेशक निखिल जालान के मुताबिक मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अगले दिन सोमवार को सीएम योगी (CM Yogi) बक्शीपुर स्थित श्रीचित्रगुप्त मंदिर सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यहां उनके हाथों पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। सोमवार को ही वह केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ करीब 5700 करोड़ रुपये की लागत वाली चार की संख्या में फोरलेन सड़कों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने नौ साल में लगाई दुनिया में छलांग: सीएम योगी

एनएचएआई की तरफ से आयोजित शिलान्यास समारोह रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होगा। यहां सीएम और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री के हाथों जंगल कौड़िया-सोनौली, जंगल कौड़िया-जगदीशपुर (गोरखपुर रिंग रोड बाईपास), रामजानकी मार्ग, महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी फोरलेन सड़क की आधारशिला रखेंगे।

Related Post

JAVDEKAR

महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । देश की संसद में सोमवार को महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मुद्दा गूंजा। संसद के…
Rajiv Ranjan

धार्मिक मामलों पर अनावश्यक टिप्पणी से लोगों के दिलों में जगह बनाना होता है मुश्किल

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की धरती पर स्थित तीर्थराज प्रयागराज का त्रिवेणी संगम इस समय सकल विश्व के आकर्षण का…
CM Yogi

बेटी और व्यापारी को परेशान करने वालों की दो ही जगह, या तो जेल या जहन्नुम : योगी

Posted by - April 13, 2024 0
हल्द्वानी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

छत्तीसगढ़ का अगला सीएम कौन? आज होगा फैसला,ताम्रध्वज, सिंहदेव, बघेल के बंगलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Posted by - December 15, 2018 0
रायपुर/दिल्ली। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत…
घोषणा पत्र पर मायावती का तंज

मायावती का बीजेपी के घोषणा पत्र पर तीखा वार, कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

Posted by - April 8, 2019 0
लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी के संकल्प पत्र को जनता को बरगलाने की कोशिश बताते हुए कहा है कि…