CM Yogi

महाकुम्भ के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को न हो असुविधाः सीएम योगी

204 0

अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के सभागार में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ-2025 के दौरान अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, क्लाइड मैनेजमेंट, आश्रय स्थल आदि को लेकर जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में 40-45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसमें से अधिकांश श्रद्धालु अयोध्या भी आएंगे। यहां श्रद्धालु रामलला, हनुमानगढ़ी, सूर्यकुंड समेत अनेक मंदिरों व स्थलों पर दर्शन करेंगे।

स्थानीय प्रशासन दर्शनार्थियों की सुरक्षा, क्लाउड मैनेजमेंट, दर्शन-पूजन, आश्रय स्थल आदि को लेकर सारी तैयारी पूर्ण कर ले। ठंड के मौसम में किसी भी श्रद्धालु को यहां परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि यहां अलाव आदि की भी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने महाकुम्भ-2025 के संबंध में अयोध्या में होने वाली तैयारियों को लेकर प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। समीक्षा बैठक में स्थानीय प्रशासन, पुलिस व जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री…

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, संजय राउत के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने कसा तंज

Posted by - September 6, 2020 0
सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां एक ओर एनसीबी और सीबीआई की जांच जोरों पर है। और इस मामले…
CJI यौन उत्‍पीड़न मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा की याचिका की खारिज

Posted by - April 12, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा करने की अनुमति की मांग संबंधी याचिका…