CM Yogi

सामूहिक विवाह योजना में कन्या को बैंक खाते में अब मिलेंगे 60 हजार: मुख्यमंत्री

177 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए निर्धारित 02 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 03 लाख रुपये करने की आवश्यकता जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सामूहिक विवाह योजना वंचित वर्ग के लिए बड़ा संबल बनी है। अधिकाधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें, इसके लिए यह आवश्यक है कि पात्रता के लिए निर्धारित अधिकतम वार्षिक आय सीमा को बढ़ाया जाए।

गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने नए वित्तीय वर्ष से सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपये के स्थान पर 01 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। 01 लाख रुपये की इस राशि में से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किये जाएं, जबकि नवविवाहित जोड़े को 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाने चाहिए, शेष 15 हजार रुपये वैवाहिक समारोह में व्यय किये जायें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने इस व्यवस्था को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, वृद्धावस्था पेंशन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र वृद्धजन, पेंशन से वंचित न रहें। योजना के और बेहतर क्रियान्वयन के लिए इसे फैमिली आईडी से जोड़ा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि फैमिली आईडी से जुड़ने के बाद पात्रता की श्रेणी का कोई भी निराश्रित वृद्धजन जैसे ही 60 वर्ष का होगा, उसे तत्काल पेंशन की राशि मिलने लग जायेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विभागीय अधिकारियों को फैमिली आईडी के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन कवरेज बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Related Post

CM Yogi

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने मंदिर न बनने देने की सीएम योगी से की शिकायत

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
RO/ARO examination was conducted successfully in all 75 districts of UP

यूपी के सभी 75 जिलों में सकुशल संपन्न हुई आरओ/एआरओ परीक्षा

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2023 रविवार को प्रदेश के सभी 75…
CM Yogi

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - August 21, 2023 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अलीगढ़ पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) की द्वितीय पुण्यतिथि पर…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में संतों संग पवित्र स्नान के लिए पश्चिम बंगाल से निकले 2000 श्रद्धालु

Posted by - February 22, 2025 0
महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर महाशिवरात्रि से पहले आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। एक…
Yamuna Expressway

गारमेंट इंडस्ट्री का नया केंद्र यमुना एक्सप्रेस-वे, सेक्टर-29 में आकार ले रहा “अपैरल पार्क”, महिलाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Posted by - January 22, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र को निर्यात आधारित औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर…