CM Yogi

सीएम योगी ने अफसरों से कहा – हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं

195 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि परेशान मत हों, आपकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में एक महिला इलाज के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई तो उसे आत्मीय संबल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज का इस्टीमेट मंगा लीजिए, सरकार भरपूर मदद करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के समक्ष जनता दर्शन में एक महिला समेत कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

Related Post

Mamta Banerjee

बंगाल: 4 लोगों की मौत के विरोध में ममता बनर्जी कल कोच बिहार में करेंगी रैली

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) कल कूचबिहार में उस जगह का दौरा करेंगी, जहां आज फायरिंग…
पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने वाले धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

Posted by - March 5, 2021 0
मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह…
Divyang cricket competition

 वाराणसी : व्हीलचेयर पर जिला स्तरीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में खूब लगे चौके-छक्के

Posted by - March 5, 2021 0
 वाराणसी। हौसला बुलंद हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है वाराणसी और मिर्जापुर के…
नीता कंवर सोढ़ा

राजस्थान : पाक से आई नीता को चार माह पहले मिली नागरिकता, अब लड़ रहीं है चुनाव

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। पूरे देश में जहां नागरिकता कानून CAA को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन जारी है। वहीं पाकिस्तान…