CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

182 0

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि सरकार जनता की हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। सीएम ने ध्यान से सबकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है।

सीएम (CM Yogi) ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंचीं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ-2025 आधुनिक जियो ट्यूब तकनीक से ट्रीट होगें प्रयागराज के सभी 22 अनटैप्ड नाले

Posted by - December 16, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े मानवीय समागम महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का…
UP Cabinet

UP Cabinet: योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी

Posted by - April 7, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट (UP Cabinet) बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित…
TRIVENDRA SINGH RAWAT

हरीश रावत को लेकर चिंतित दिखे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र , केंद्रीय मंत्री को किया फोन

Posted by - March 25, 2021 0
देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वो कभी…
Solar

यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र

Posted by - January 14, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय को बढ़ाने के प्रयास में जुटी योगी सरकार…