CM Yogi in Janta Darshan

चिंता न करें, पात्रों को जरूर मिलेगा लाभ: सीएम योगी

483 0

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने लोगों को आश्वस्त किया है कि हर पात्र को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सबको सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने रविवार को जनता दर्शन में फरियादियों को यह आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में दूसरे दिन लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन में लगभग 500 लोगों की समस्याएं सुना।

इस दौरान एक महिला ने अपनी आर्थिक परेशानी का जिक्र मुख्यमंत्री योगी से(CM Yogi)  किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को हिदायत दी कि महिला को पात्रता के अनुसार जरूरी पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए। शासन की सभी योजनाओं का लाभ भी दिलाने का भरोसा दिया। जनता दर्शन में कई महिलाएं आवास के लिए गुहार लगाने पहुंची थीं।

शहर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पास न तो मकान है और न ही जमीन। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी पात्र, आवास की सुविधा से वंचित हैं, उनके लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित करें। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि सबको इलाज के लिए भरपूर आर्थिक मदद मिलेगी। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी मामलों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक कार्रवाई करें। दबंग और माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाया जाए।

Related Post

Agriculture

योगी सरकार का संकल्प, 2047 तक यूपी बनेगा कृषि उत्पादकता में वैश्विक लीडर

Posted by - September 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश को “विकसित यूपी @2047” (Viksit UP@2047) बनाने का संकल्प लिया है, जिसके…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के समाधान पर होगी चर्चा

Posted by - June 4, 2026 0
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में…
CM Yogi

जब कल्याण सिंह बने सीएम, तब पहली बार यूपी वालों को हुआ सुशासन का अहसास: योगी

Posted by - January 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) भारत मां के महान सपूत, राष्ट्रभक्त व…