E-Transport

सीएम योगी ने बारिश वाले जिलों में तत्परता से राहत कार्य के दिए निर्देश

282 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तेज बारिश (Heavy Rain) के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों की तत्काल मदद करें।

उन्होंने (CM Yogi) आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता दी जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए। ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

नई तकनीकी की शिक्षा से वंचित न रहें हमारे युवा: योगी

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, झांसी, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच समेत 20 जिलों में भारी बारिश हो रही है। ज्यादातर जिलोंं में शनिवार से ही बारिश हो रही है। जिन जिलों में स्थिति खराब हो रही हैं, मुख्यमंत्री ने उन जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Related Post

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

Posted by - March 4, 2021 0
डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर बुधवार को नगराम थाने पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाने…
CM Yogi

बदलते परिदृश्य में भारत के प्रति बदली है पूरे विश्व की धारणा: सीएम योगी

Posted by - January 16, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया में किसी देश की ताकत उसकी अर्थव्यवस्था से होती है।…
Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड : बीजेपी MLA का CM को पत्र, सहकारी बैंक में हुई नियुक्तियों में धांधली का आरोप

Posted by - March 16, 2021 0
हरिद्वार।  तीरथ सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और ज्वालापुर से बीजेपी…