CM Yogi

सीएम योगी ने खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र

300 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यहां लोकभवन में खिलाड़ी कोटे में चयनित 227 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इनमें से 137 पुरुष और 90 महिलाएं हैं। चयनित अभ्यर्थियों में कई राज्यों के युवा शामिल हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं में खेल को लेकर एक अलग ऊर्जा का संचार हुआ है। आज हम प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुलिस बल का हिस्सा बना रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूं। यह उप्र की अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है। आज दिव्या काकरन को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गयी है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी कोटे से 479 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 304 पुरुष और 175 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें यूपी से 371 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, कर्नाटक, करेला समेत कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अंतराराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि 227 का वेरिफिकेश हुआ है। इसलिए उन्हें आज नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनमें से 137 पुरुष और 90 महिलाएं हैं।

नवचयनितों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि आप यूपी पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आमतौर पर सरकारी नौकरी मिलने के बाद लोग शिथिल पड़ जाते हैं। सोचते हैं कि अब तो नौकरी मिल ही गयी है। यह ठीक नहीं है। आगे भी आपको ऐसे ही अनुशासित रहते हुए कठिन परिश्रम करना चाहिए। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 150 प्रशिक्षकों की तैनाती करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्ष में खेल गतिविधियां बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार ने खेल अवस्थापना के लिए नए प्रयास किये हैं। विद्यालय के आसपास खेल मैदान होना जरूरी किया है। हर ब्लॉक में एक मिनी स्टेडियम और हर जनपद में एक स्टेडियम हमने बनवाने के लिए निर्देश दिये हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान और शहरी क्षेत्र में पार्षद निधि से ओपन जिम निर्माण के कार्य हो रहे हैं।

अब तक 65 हजार स्पोर्ट्स किट युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को दिये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने टोक्यो ओलम्पिक और पैरा ओलम्पिक खिलाड़ियों प्रतिभागियों का सम्मान किया। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी पुरस्कृत किये गये।

कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रशांत कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आज दूसरे राज्यों के युवा यूपी से खेलना चाह रहे: पहलवान दिव्या काकरन

पहलवान दिव्या काकरन ने कहा कि उनके पिता मजदूरी करते थे। वह पहलवानी के क्षेत्र में आईं। बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं मेडल लेकर आई तो मुझे उप्र सरकार ने 50 लाख रुपये और नायब तहसीलदार के पद पर सीधी भर्ती दी। पहले यूपी के बच्चे दूसरे राज्यों से खेलने को मजबूर होते थे। उप्र की परिस्थितियां बदली हैं। आज दूसरे राज्यों के युवा हमारे प्रदेश से खेल रहे हैं। यह सब उप्र में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के मुख्यमंत्री बनने के बाद हुआ है। दिव्या ने मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और मेडल लाने का आश्वासन भी दिया।

Related Post

Regional Rapid Transit System

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना को योगी सरकार की पहल से मिलेगी रफ्तार

Posted by - September 15, 2023 0
लखनऊ। दिल्ली की गाजियाबाद व मेरठ से कनेक्टिविटी को विस्तार देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित रीजनल रैपिड…
cm yogi

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

Posted by - March 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की।…
शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
CM Yogi

घबराइए मत, हर शिकायत पर कराएंगे प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी

Posted by - December 4, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…