CM Yogi flagged off women empowerment rally

मिशन शक्ति कार्यक्रम बना मिसाल, अनेक राज्यों में भी मिली मान्यता: सीएम योगी

373 0

लखनऊ/बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बलरामपुर में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मिशन शक्ति (Mission Shakti) के अंतर्गत आयोजित महिला सशक्तिकरण रैली को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि मिशन शक्ति जहां कार्यक्रम जहां मिसाल बना, वहीं अनेक राज्यों में भी इसे मान्यता मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि आज से नवरात्रि प्रारंभ हुई है। भारतीय परंपरा में यह शक्ति पूजा का अनुष्ठान है। नौंवी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। देवीपाटन शक्तिपीठ का अपना महात्म्य है। नवरात्रि में यहां दूरदराज से आकर भक्त मां के दर्शन करते हैं।

महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन है यात्रा का उद्देश्य

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति के तहत एक अभियान प्रारंभ किया था। तब भी मैं यहां आया था। बलरामपुर से उस कार्यक्रम को हमने आगे बढ़ाया था। मिशन शक्ति का कार्यक्रम प्रदेश में मिसाल बनी। इस कार्यक्रम को अनेक राज्यों में मान्यता मिली। आज जब नवरात्रि प्रारंभ हुई है, तब यूपी पुलिस ने दो कार्यक्रम प्रारंभ किये हैं। पहली यात्रा मां पाटेश्वरी के इस पावन धाम बलरामपुर से प्रारंभ होकर बुंदेलखंड के ललितपुर पहुंचेगी। दूसरी यात्रा मां विंध्यवासिनी धाम से शुरू होकर गौतमबुद्ध नगर तक पहुंचेगी। रामनवमी पर पहली यात्रा ललितपुर और दूसरी यात्रा गौतमबुद्ध नगर में पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इस थीम पर यह यात्रा प्रारंभ हुई है। इस यात्रा को प्रारंभ कर खुशी की अनुभूति हो रही है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी, वहां नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम करते हुए बढ़ेगी। बाइक से निकली यह यात्रा प्रतिदिन 80 से 120 किमी. तक चलेगी।

जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित करें

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कामना की कि मां भगवती आपको इतना समृद्ध करें कि आप अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर सकें। सीएम ने महिला सशक्तिकरण यात्रा के प्रति भी शुभकामनाएं दीं।

बच्चों को किया दुलार

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने नन्हे बच्चों को दुलार भी किया। इस दौरान स्थानीय महिला प्रधानों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भी भेंट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, विधायक कैलाश शुक्ल, पलटू राम समेत कई महिला प्रधान अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासन-पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा

Posted by - August 10, 2024 0
रायपुर। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उपहार में काकोरी-आमों का टोकरा पाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव…
Rowing

योगी सरकार रामगढ़ताल को बनाएगी रोइंग के नेशनल कैम्प का ठिकाना

Posted by - June 17, 2023 0
गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के अंतर्गत रोइंग (Rowing) प्रतियोगिता की शानदार सफलता के बाद रामगढ़ताल…