cm yogi

सीएम योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

583 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को श्रीराम चरण पादुका (Shriram Charan Paduka) पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा (Karm Bhoom Yatra) का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया।

अति पिछड़ी जातियों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।

Related Post

अपने ही पति पर धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला, पुलिस के सामने अपनी बात से पलटी

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर कानपुर में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। अपने पति के खिलाफ जबरन धर्मांतरण कराने…
Panchayat Chunav Counting

थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से जांच के बाद ही मिलेगा मतगणना केंद्रों में प्रवेश

Posted by - May 1, 2021 0
लखनऊ। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर लोग थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर से जांच के बाद ही…