cm yogi

पीएम मोदी के नेतृत्व में किसानों के सम्मान व कल्याण के लिए कार्य कर रही डबल इंजन सरकारः सीएम योगी

132 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोयम्बटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। इससे देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये आए। वहीं इससे उत्तर प्रदेश के भी 2.15 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए।

सशक्त कृषि-आत्मनिर्भर किसान के संकल्प को किया और दृढ़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अन्नदाता किसानों के सम्मान एवं कल्याण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्यरत है। आज इसी शृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन-2025’ में देश भर के 9 करोड़ से अधिक किसान बंधुओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि की किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त हस्तांतरित कर सशक्त कृषि और आत्मनिर्भर किसान के संकल्प को और दृढ़ किया है।

उप्र के कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को भी इस किस्त का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे राज्य के कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपहार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

Related Post

CM Yogi

पहले लोग अपने आप को हिंदू और भारतीय बोलने में करते थे संकोच: सीएम योगी

Posted by - November 24, 2023 0
अयोध्या: ‘लंबे संघर्ष के बाद मंदिर आंदोलन एक निर्णायक स्थिति में परिवर्तित होकर रामराज्य की आधारशिला पुष्ट करते हुए उसके…

फिर से नजरबंद की गईं महबूबा मुफ्ती, ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 29, 2021 0
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नहीं होगा एक भी गड्ढा, सभी नगर आयुक्त जारी करेंगे प्रमाण पत्र

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जारी गड्ढा मुक्ति अभियान में पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर…
कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते…