CM Yogi

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर सीएम योगी ने जताया हर्ष

332 0

लखनऊ । अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हर्ष जताया है। उन्होंने इस जीत को ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के संकल्प से जोड़ते हुए 4 जून को केंद्र में भी प्रचंड बहुमत से नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद जताई है।

अपने एक्स हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, “अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में प्रचंड बहुमत से ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का संकल्प पूरा हो गया है। पूर्व दिशा से आ रही इस अरुणिमा से 04 जून को पूरा देश आलोकित होगा। कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का 04 जून को चारों खाने चित होना सुनिश्चित है।”

जन्मदिन से पहले योगी को जीत का तोहफा देने को बेताब यूपी की जनता!

उल्लेखनीय है कि रविवार को अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई है। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और पार्टी राज्य में महज एक सीट ही जीत सकी।

Related Post

अनुराग ठाकुर ने सपा पर बोला हमला, कहा- बिजली न देने वाले भला कैसे दे सकते हैं मुफ्त बिजली

Posted by - February 5, 2022 0
लखनऊ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने आम…

अनुप्रिया पटेल और कौशल किशोर सहित यूपी के पांच नेता बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा

Posted by - July 7, 2021 0
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश से अनुप्रिया पटेल व कौशल किशोर सहित पांच नेताओं को…
CM Yogi

अवैध कब्जा स्वीकार नहीं, कब्जा हटाएं तो कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर भी लिखाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नामांतरण, पैमाइश, वरासत, उत्तराधिकार तथा भूमि उपयोग से जुड़े मामलों के तत्काल निस्तारण…