CM Yogi expressed grief over Kasganj accident

कासगंज हादसे में हुई जनहानि पर सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के निशुल्क इलाज के दिए निर्देश

427 0

लखनऊ। कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे (Kasganj Accident) को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगो के समुचित निशुल्क इलाज के  निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं सीएम योगी ने हादसे में घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है।

तो वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी कासगंज हादसे में दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित गति से बचाव और राहत कार्य़ केे निर्देश दिए हैं।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई रद्द, अब 6 महीने के भीतर दोबारा होगा Exam

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार की सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे में 19 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है।

Related Post

Anandiben Patel

पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Posted by - January 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि पीठासीन अधिकारी लोकतंत्र की आत्मा के संरक्षक होते…
UPCIDA

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

Posted by - June 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल निवेश के लिए देश का सबसे आकर्षक गंतव्य…
AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…
CM YOGI

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- UDF और LDF ने हमेशा केरल की जनता के ​साथ किया विश्वासघात

Posted by - April 1, 2021 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार…