CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर जताया शोक

417 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश, आंधी-तूफान आदि आपदाओं से पशु हानि, मकान क्षति के मामलों में प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता अविलम्ब प्रदान की जाए। फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध करायी जाए।

गौरतलब है कि राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार आकाशीय बिजली से लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर जनपदों में 01-01 जनहानि, जनपद आगरा में 01 पशु हानि तथा अतिवृष्टि से जनपद मथुरा में 01 मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद सहारनपुर में आकाशीय बिजली से आंशिक मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी प्राप्त हुई है।

Related Post

AK Sharma

गर्मी को देखते हुये विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनाये रखे: एके शर्मा

Posted by - June 4, 2023 0
लखनऊ/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के प्रभारी मंत्री व नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने जिलाधिकारी कक्ष में…
Strong presence of UP in Davos 2026

वैश्विक निवेश मिशन तेज, दावोस में टीम योगी का वैश्विक निवेशकों से संवाद

Posted by - January 19, 2026 0
दावोस/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की…
UP International Trade Show

काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प के साथ ही आधुनिक उत्पाद होंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शोकेस

Posted by - September 3, 2024 0
वाराणसी। इतिहास से भी प्राचीन होने का गर्व संजोने वाली काशी जितना आध्यात्म, धर्म, परंपरा और संस्कृति के लिए जानी…