Ashutosh Tandon

पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

453 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी (Ashutosh  Tandon) का गुरुवार को यहां लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।वह करीब 63 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने मेंदाता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गोपाल टंडन के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्व) के विधायक, आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ के निधन पर गहरा शोक जताया है।

अपने एक्स एकाउंट पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा कि उ. प्र. सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्व) के विधायक, श्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

यूपी के पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक विधायक आशुतोष टंडन का निधन

बता दें कि आशुतोष टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यपाल, पूर्व मंत्री लालजी टण्डन के सुपुत्र थे। आशुतोष टण्डन योगी 1.0 में कैबिनेट मंत्री भी थे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।

Related Post

Maharishi Valmiki International Airport

डबल इंजन की ताकत का जीता जागता उदाहरण है अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ । अगर आपको हाल-फिलहाल में डबल इंजन सरकार की ताकत का प्रत्यक्ष और सबसे शानदार प्रमाण देखना है तो नि:संदेह…
CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में भी लागू होगा ‘डिजिटल अटेंडेंस’ सिस्टम, AI बेस्ड फेशियल रिकग्नीशन मोबाइल ऐप बनेगा माध्यम

Posted by - July 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने महाकुंभ मेला-2025 (Maha Kumbh) के आयोजन…

बीजेपी के पूर्व मंत्री ने कहा- शाह-मोदी का जादू खत्म, इन नेताओं के हांथ में दी जाये कमान

Posted by - January 6, 2019 0
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव होने से पहले राजनीती का माहौल इतना गरमाया हुआ है कि आयेदिन किसी न किसी…