CM Yogi expressed grief

राज्यसभा सांसद के निधन पर सीएम ने जताया शोक

381 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शोक जताया। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें। ऊं शांति!

गौरतलब है कि हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) संघ के पुराने कार्यकर्ता का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। श्री दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके अलावा हरद्वार दुबे (Hardwar Dubey) भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी कई पदों पर रह चुके थे।

Related Post

AK Sharma

सफाई कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

Posted by - June 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों में नाला सफ़ाई के…

US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच ह‍िंसा की आशंका

Posted by - November 5, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.   अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर इस वक़्त पूरी दुनिया की नजर है. अमेरिकी चुनावों में नतीजा अभी तक…
SS Sandhu

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - July 5, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के…
CM Yogi

सीएम योगी ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, बाबा का लिया आशीर्वाद

Posted by - October 27, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान काशी के कोतवाल बाबा काल…
Nima Pant

उत्कृष्ट कार्यों के लिए वैत्तिक सहायक नीमा पंत को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Posted by - September 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन से अभियन्ता सीख और…