CM Yogi

सीएम योगी ने पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह के निधन पर जताया शोक

346 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह का सोमवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। किरणपाल सिंह यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे रालोद से जुड़े थे। उन पर राष्ट्रीय सचिव का दायित्व था।

सीएम (CM Yogi) ने परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह के निधन पर शोक जताया। सीएम योगी (CM Yogi)  ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

काफी दिनों से बीमार चल रहे थे किरणपाल

बुलंदशहर के धमेड़ा कीरत गांव के मूल निवासी किरणपाल सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को मेरठ के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरणपाल सिंह बुलंदशहर की अगौता सीट से पांच बार विधायक रहे। वर्तमान में वे रालोद के राष्ट्रीय सचिव थे।

Related Post

CM Yogi performed a special havan with Jagadguru Shankaracharya

जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी ने किया विशिष्ट हवन

Posted by - February 13, 2025 0
जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ सीएम योगी गोरखपुर। श्रृंगेरी शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय…

तालिबान ने नाटो को दी चेतावनी, कहा- ‘अफगानिस्तान में हमले करने का वक्त खत्म’

Posted by - October 12, 2021 0
काबुल। तालिबान ने नाटो यानी नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन से कहा है कि अफगानिस्तान में हमले करने का वक्त अब…
AK Sharma

सीएम फेलोज पिछड़े निकायों को विकास की मुख्यधारा में लाने में मदद करेंगे: एके शर्मा

Posted by - February 24, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा व मुख्यमंत्री…