CM Yogi expressed grief

शारदा सिन्हा जी ने अनेक लोकभाषाओं व संस्कृति की सेवा की: सीएम योगी

401 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकगायिका, पद्म भूषण शारदा सिन्हा (Sharda Sinha)  के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’पर पोस्ट कर उनके निधन को संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया।

सीएम (CM Yogi) ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लिखा कि प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

शारदा जी ने लोकभाषाओं को राष्ट्रीय पटल पर दिलाया सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से मैथिली, भोजपुरी सहित अनेक लोक भाषाओं और लोक संस्कृति की सेवा की तथा राष्ट्रीय पटल पर उन्हें सम्मान दिलाया।

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन, छठ व्रत के पहले दिन ली अंतिम सांस

सीएम योगी (CM Yogi)  ने लिखा-प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Related Post

Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…