CM Yogi

किसान बंधुओं की आय दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पितः योगी

286 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रेमुनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) में वृद्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि किसान बंधुओं की आय को दोगुना करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पित है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने सीजन 2024-25 के लिए गन्ने के फेयर एंड रेमुनेरेटिव प्राइस (एफआरपी) में आठ फीसदी की वृद्धि करते हुए 340 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। सीएम (CM Yogi) ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि ‘कृषक कल्याण’ हेतु लिए गए इस अभिनंदनीय निर्णय के लिए आपका आभार प्रधानमंत्री जी।

सीएम योगी ने अम्ब्रेला योजना को जारी रखने के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर चल रही अम्ब्रेला योजना को अगले दो साल तक जारी रखने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा कि 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान ‘महिलाओं की सुरक्षा’ पर अम्ब्रेला योजना को जारी रखने के लिए 1,179.72 करोड़ रुपए आवंटित करने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय सभी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने हेतु हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। हमारी ‘मातृशक्ति’ की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021-22 से 2025-26 की अवधि के दौरान ‘महिलाओं की सुरक्षा’ पर अम्ब्रेला योजना जारी रखने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें 1179.72 करोड़ रुपए के कुल परियोजना परिव्यय में से कुल 885.49 करोड़ रुपए गृह मंत्रालय द्वारा अपने बजट से दिया जाएगा, जबकि 294.23 करोड़ रुपए निर्भया फंड से वित्त पोषित किए जाएंगे।

Related Post

ओवैसी ने सियासी दलों पर बोला हमला, कहा- यूपी में नहीं है मुसलमानों का कोई नेता

Posted by - September 27, 2021 0
कानपुर। ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लीमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जाजमऊ में आयोजित सभा…
Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…

महबूबा मुफ्ती ने कहा- अनुच्छेद 370 के बहाली तक नहीं लड़ेंगी चुनाव, ना ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगी

Posted by - June 26, 2021 0
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के एक दिन बाद शुक्रवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…
CM Yogi

सीएम योगी ने एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का किया लोकार्पण

Posted by - October 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने शुक्रवार को यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) में एशिया की…