CM Yogi

धर्मपाल सिंह के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, मां के निधन पर जताई शोक संवेदनाएं

156 0

लखनऊ/बिजनौर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी के निधन पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उनके गांव हुरनंगला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भगवती सिंह जी का निधन शनिवार रात 95 वर्ष की आयु में हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने धर्मपाल सिंह के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) सोमवार दोपहर लखनऊ से राजकीय विमान द्वारा गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वेक्षण के बाद वे हेलीकॉप्टर से नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार के साथ समय बिताया।

इससे पहले, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता जी भगवती देवी की अंत्येष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गंगा बैराज घाट पर शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के हुरनंगला आगमन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी डॉ महेंद्र कुमार सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

yogi in maharajganj

महराजगंज: CM योगी ने 279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - March 27, 2021 0
महराजगंज।  सीएम योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने महराजगंज  जिले में 279.30 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।…
E-Transport

सीएम सख्त : डग्गामार और बिना परमिट के चलती मिलीं बसें तो नपेंगे बड़े अफसर

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ । उन्नाव बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सख्त रुख अख्तियार किया है। परिवहन विभाग के…

अमरिंदर के प्रधान सलाहकार पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा

Posted by - August 5, 2021 0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत किशोर…
Chitala

गंगा में पहली बार एक लाख राज्यमीन चिताला की हुई रिवर रैचिंग

Posted by - September 5, 2023 0
वाराणसी। काशी में प्रवाहित उत्तरवाहिनी गंगा में राज्यमीन (स्टेट फिश) चिताला मछलियों (Chitala Fishes) छोड़ी गईं। देश में पहली बार…