cm yogi

किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची: सीएम योगी

320 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) ने अन्नदाता किसानों का जीवन बदला। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों के लिए जो कहा वह कर दिखाया। जब तक किसान गरीब रहेगा देश विकास नहीं कर सकता है। पहली बार किसानों ने महसूस किया कि वे सरकार के एजेंडे का हिस्सा हैं और पहले स्थान पर हैं। यह प्रधानमंत्री ने साढ़े नौ साल में महसूस कराया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) किसान दिवस (Kisan Diwas) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 51 किसानों को ट्रैक्टर दिया गया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) के जरिए किसानों को 15 किस्त मिली हैं। यूपी के दो करोड़ से ज्यादा किसानों को यह राशि मिली है। कृषि को लाभकारी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। साढ़े छह साल में 2 लाख 25 हजार गन्ना किसानों को भुगतान किया जा चुका है। डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। अब खेती घाटे का सौदा नहीं है।

सीएम योगी ने हमले में वीरगति प्राप्त करने वाले जवान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है। मोटा अनाज के माध्यम से किसानों को संवार रहे हैं। यहां के अन्न को दुनिया में पहुंचाया जा रहा है। किसान के हर सवाल का जवाब अब एप से देने जा रहे हैं। दो करोड़ ड्रोन दीदी तैयार कर रहे हैं। अब ड्रोन से खेत में दवा छिड़काव होगा। इस पर काम हो रहा है। मार्केट में दाम कम हैं तो उपज को वेयर हाउस में रखेंगे। इसे हर ब्लॉक में खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

मानव के साथ धरती की भी जांच

अब मनुष्य के साथ धरती माता की सेहत की भी देखभाल हो रही है। सीएम ने कहा कि जिन किसानों ने रिकॉर्ड उत्पादन किया है। उन्होंने साबित किया कि तकनीक अपना कर जीवन को संवारा जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि सफल किसानों की बात अन्य किसानों तक पहुंचाई जाए ताकि लोग समझे कि कुछ भी असंभव नहीं है।

कृषि विकास दर को तीन गुना बढ़ाना होगा

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि किसानों के परिश्रम का परिणाम ही है कि विकास दर नौ फीसदी तक पहुंची है। इसे तीन गुना बढ़ाना है। इसके लिए हर तरह की खेती को बढ़ावा देना है। डीजल इंजन को सोलर देंगे। सब्सिडी बढ़ाएंगे। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए सोलर फेंसिंग करेंगे। गोवंश को आश्रय स्थल तक पहुंचाएंगे। प्राकृतिक खेती का आधार गोवंश है। गौ माता की सेवा से पुण्य भी मिलेगा और खेती भी बढ़ेगी। हर गोवंश के लिए 15 सौ रुपए भी दिए जाएंगे।

Related Post

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को दी बधाई  

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई…

राहुल गाँधी के राफेल मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधने पर जेटली ने दिया जवाब,उठाया बोफोर्स मामला

Posted by - January 2, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा में राफेल के मुद्दे को एक बार फिर उठाते हुए प्रधानमंत्री पर…
magh mela

पौष पूर्णिमा से संगम तट पर उतरेगा तप-साधना का सागर, 4 लाख कल्पवासियों से जगमगाएगा माघ मेला

Posted by - January 2, 2026 0
प्रयागराज । प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम माघ मेले (Magh Mela)…
वरुण गांधी

मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं -वरुण गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
सुल्तानपुर। बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे उनके बेटे वरुण गांधी ने  महागठबंधन और कांग्रेस पर…
CM Yogi

झूठ व लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम का स्पष्ट संकेत कर रहे चुनाव परिणामः सीएम योगी

Posted by - February 8, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली विधानसभा और उप्र के अयोध्या…