CM Yogi

रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

426 0

गोरखपुर। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) व हवन कर लोकमंगल तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

निकाय चुनाव प्रचार के सिलसिले में दो दिसवीय दौरे पर शुक्रवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में निकलने से पूर्व देवाधिदेव महादेव की विशेष आराधना के क्रम में रुद्राभिषेक किया।

मठ के शक्तिपीठ में हुए आनुष्ठानिक कार्य की पूर्णता हवन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

योगी सरकार की अनूठी पहल, गुमनाम रहकर पकड़वाइए बिजली चोर

रुद्राभिषेक व हवन अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्र व अन्य आचार्यों ने संपन्न कराया।

Related Post

keshav prasad maurya

ममता के खिलाफ केशव मौर्य का हल्ला बोले, कमल-कमल और मोदी-मोदी गुनगुना रही है जनता

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (keshav prasad maurya) पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह और…
Neha Sharma

‘स्वच्छ विरासत’ में 75 पर्यटक और एतिहासिक धरोहरों को किया गया शामिल: नेहा शर्मा

Posted by - January 12, 2023 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत यूपी को स्वच्छ बनाने को लेकर 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’ (Clean…

यूपी में नई जनसंख्या नीति का विमोचन करेंगे सीएम योगी, दो से अधिक बच्चों वालों की कटेंगी सुविधाएं

Posted by - July 11, 2021 0
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को यूपी जनसंख्या नीति 2020-21 शुरुआत करेंगे, जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की गतिविधियां भी शुरु हो जाएंगी।…