CM Yogi

प्रदेश भर से आए हर पीड़ित के पास पहुंचे सीएम, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

111 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्या सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार विगत 8 वर्ष से इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है।

अधिकारियों को निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर करें तत्काल कार्रवाई

जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी।

बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ‘जनता दर्शन’ में आए बच्चों को दुलार किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

Related Post

CM Yogi

बीमारू राज्य से उभरा, अब ‘स्पीड ब्रेकर’ नहीं ‘ब्रेक-थ्रू’ बना उत्तर प्रदेशः योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र में चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां…

महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता

Posted by - July 25, 2021 0
टीएमसी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को निशाने पर लेकर…
cm yogi

शीघ्र गठित होगा उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, सीएम योगी का निर्देश

Posted by - April 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च और प्राविधिक कॉलेजों के साथ ही अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भी…
film city

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

Posted by - June 28, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी (International Film City) का निर्माण 6 माह के…