CM Yogi

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ के दर पर झुकाए शीश

276 0

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रात में काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संकट मोचन मंदिर भी गए। यहां दर्शन के उपरांत महंत विशम्भर नाथ मिश्र से भी मुलाकात की। पिछले दिनों महंत जी की माता का निधन हो गया था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके पूर्व यहां पहुंचकर सीएम ने यहां का जायजा भी लिया।

सीएम (CM Yogi) ने संकट मोचन मंदिर के महंत के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलवार को उन्होंने काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन किया और श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर उन्होंने विधि विधान से दर्शन-पूजन किये।

सीएम (CM Yogi) ने बाबा काशी विश्वनाथ से सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की प्रार्थना की। योगी आदित्यनाथ ने संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी के दर्शन-पूजन भी किए। यहां महंत विशम्भर नाथ मिश्र से मिलकर उनके माता जी के  निधन पर शोक जताया। महंत जी की माता का पिछले दिनों निधन हो गया था।

राज्यमंत्री के घर भी पहुंचे सीएम (CM Yogi) 

मुख्यमंत्री (CM Yogi) उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के घर पहुंचे। पिछले दिनों उनके बेटे की शादी हुई थी। यहां पहुंचकर सीएम ने नव दंपति को आशीर्वाद दिया।

Related Post

CM Yogi

पहले वर्षों तक लटका रहता था गन्ने का भुगतान, आज एक हफ्ते में हो रहा : सीएम योगी

Posted by - June 10, 2023 0
लखनऊ। छह वर्ष पहले प्रदेश के गन्ना किसानों को पर्ची के लिए परेशान होना पड़ता था। उनकी पर्ची की चोरी…
Dharmendra Pradhan

कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - August 21, 2025 0
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिहं की पुण्यतिथि व तृतीय हिंदू गौरव दिवस के अवसर पर अलीगढ़ में…
Deepotsav

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो करायेगी योगी सरकार

Posted by - October 18, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव (Deepotsav)…