CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

234 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही सीएम योगी ने गौसेवा और पौधरोपण के लिए भी वक्त निकाला। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी सीएम योगी ने कारसेवकपुरम परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीराम गौशाला समिति की गौशाला में गौसेवा की।

उन्होंने (CM Yogi) यहां गायों को पुचकारा और उन्हें अपने हाथों से चारा खिलाया। इसके उपरांत उन्होंने कारसेवकपुरम कैंपस में ही पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि सीएम योगी (CM Yogi) के विजन अनुसार राज्य सरकार द्वारा गौ संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। इनको लेकर जागरूकता प्रसार के लिए भी कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। वैसे, सीएम योगी खुद भी इन कार्यक्रमों में रुचि लेते हैं और समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं।

Related Post

Udhayanidhi Stalin

उदयनिधि के बयान से गर्माई सियासत, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - April 2, 2021 0
चेन्नई। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin)…
akhilesh yadav

श्मशान घाटों पर जलती आग पूछ रही हैं कि इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं आप: अखिलेश यादव

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh) ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते ट्वीट किया। ट्वीट…

ओम प्रकाश राजभर बोले- सपा अध्यक्ष को बनना चाहिए सीएम

Posted by - August 9, 2021 0
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर सोमवार को सपा अध्यक्ष की तारीफ में कसीदे पढ़ते…