CM Yogi did cow service by worshipping cows on Vijayadashami.

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

168 0

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया। गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गोमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से गुड़, पूड़ी और चावल का लड्डू खिलाकर उनकी सेवा की।

गोसेवा के प्रति सीएम योगी (CM Yogi) बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गोमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। विजयदशमी पर गोपूजन करने के दौरान हमेशा की तरह उनकी आत्मीयता का भाव दिखाई दे रहा था। पूजन के साथ वह गोवंश को दुलारते भी रहे।

विजयदशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।

Related Post

CM Yogi engaged in rituals on Mahashivaratri

लोक मंगलकामना के साथ अनुष्ठान में लीन रहे योगी

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर…
Kalpavas

प्रयागराज महाकुम्भ में संयम, साधना और तप की त्रिवेणी का साक्षी बनेगा कल्पवास

Posted by - December 17, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज के संगम तट में लगे आस्था के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक समागम में तप, साधना और…