CM Yogi

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

469 0

गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के मद्देनजर युद्धस्तरीय चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया।

सोमवार को बिहार में चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार पूर्वाह्न पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका।

इसके बाद सीएम (CM Yogi) मंदिर की योगी गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा।

उप्र के लोगों ने परिवार वालों को नकार दिया, अब बिहार के लोगों की बारी: योगी

सीएम योगी (CM Yogi)  की आवाज इन गोवंश के लिए जानी पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश दौड़ते-मचलते हुए उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

Related Post

UPNEDA and AMRUT 2.0 stalls were awarded the best stall award.

नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में यूपीनेडा और नगर विकास विभाग का शानदार प्रदर्शन

Posted by - September 30, 2025 0
लखनऊ: नोएडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऊर्जा…
cm yogi

सीएम योगी ने की इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर की शुरूआत

Posted by - January 8, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को एसजीपीजीआई में इमरजेंसी मेडिसिन और किडनी ट्रांसप्लाट सेंटर का लोकार्पण किया।…
Navneet Sahgal,Buddha Air

मरीजों के लिए लागू की जाएगी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली, CM Yogi ने दिए हैं आदेश: नवनीत सहगल

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बिगड़ रहे हालातों के बीच अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल…