CM Yogi

CM Yogi ने तैनात किए 59 नोडल अधिकारी

1100 0

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर इलाज मुहैया हो सके। इसके लिए लेकर मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 59 वरिष्ठ आईएएस अफसरों को जनपदों का नोडल अधिकारी बनाया है। यह सभी जिलों में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे। यह सभी लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय सुझाने के साथ सीएचसी व पीएचसी में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के जिला प्रशासन के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने टीम-09 संग की बैठक

कोरोना महामारी का प्रकोप अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण जिलों में भी तेजी से फैल रहा है। इसे रोकने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ (CM Yogi) ने टीम-09 के समीक्षा बैठक में 75 जिलों में नोडल अफसरों को तैनात किए जाने का निर्णय किया। अपर मुख्य सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी गांवों में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में जिला प्रशासन के कार्य पर नजर रखेंगे। नोडल अधिकारी रोजाना जिलाधिकारी व सेक्टर प्रभारियों के रूप में तैनात जिला प्रशासन के अधिकारी से प्रगति रिपोर्ट लेंगे।

इन जिलों में तैनात हुए नोडल अधिकारी

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि 75 जिलों में जो नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। उनमें संजय गोयल को प्रयागराज, रणधीर प्रसाद को फतेहपुर, सुधीर गर्ग को प्रतापगढ़, सुधीर महादेव को कौशाम्बी, भुवनेश कुमार को जौनपुर, दीपक अग्रवाल को चंदौली व वाराणी, समीर वर्मा को गाजीपुर, मो. मुस्तफा को सोनभद्र, योगेश्वर राम को मिश्र को संत रविदास नगर, भदोही और मिर्जापुर, के रवीन्द्र नायक को आजमगढ़, विजय विश्वास पंत को बलिया व मऊ, जयंत नार्लिकर को गोरखपुर।

Pappu Yadav की तबीयत बिगड़ी

वी. हेकाली झिमोमी को देवरिया, पनधारी यादव को कुशीनगर, राजन शुक्ल को महाराजगंज, मुकेश कुमार मेश्राम को बस्ती व संत कबीरनगर, अनिल कुमार सागर को सिद्धार्थनगर, अनुराग यादव को गोंडा एसवीएस रंगा राव को बलरामपुर एवं श्रावस्ती, डा. हरिओम को  बहराइच, टी. वेकटेश अयोध्या, महेन्द्र प्रसाद को अम्बेडकर नगर, अरविन्द कुमार को बाराबंकी, अनिल कुमार द्वितीय को सुल्तानपुर, मोनिका एस गर्ग को अमेठी बनाया भेजा गया है। इसी तरह डा. रोशन जैकब को लखनऊ, एमवीएस रामी रेड्डी को रायबरेली, डिम्पल वर्मा को हरदोई, दीपक कुमार को उन्नाव, मिनिस्ती एस को सीतापुर, रंजन कुमार को खीरी, अजय चौहान को कन्नौज और फर्रुखाबाद, डा. राजशेखर को कानपुर, कानपुर देहात, हेमंत राव को औरेय एव इटावा, आमोद कुमार को बांदा रवि कुमार एनजी को हमीरपुर एवं महोबा,दिनेश कुमार द्वितीय को चित्रकूट, रजनीश गुप्ता को जालौन भेजा गया है।

इनके अलावा सुभाष चंद्र को झांसी ललितपुर, अनिल कुमार तृतीय को मैनपुरी, मयूर माहेश्वरी को मथुरा, रिग्जियान सैम्फिल को फिरोजाबाद, अमित गुप्ता को आगरा, गौरव दयाल को कासगंज और अलीगढ़, प्रभात कुमार सारंगी को एटा एवं हाथरस, शमीम अहमद खान को पीलीभीत, आर रमेश कुमार को बदायूं, सुरेश चन्द्र को बरेली, नरेन्द्र पटेल को शाहजहांपुर संजय कुमार को बिजनौर, एल वेंकटेश्वर लू को रामपुर, आन्जनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद एवं संभल, भगेलू राम शास्त्री अमरोहा, रितू माहेश्वरी को बुलंदशहर, डा. सैंथिल पांडियान गाजियाबाद एव हापुड़, सुरेन्द्र सिंह को मेरठ और बागपत, नरेन्द्र भूषण को गौतमबुद्धनगर, बाबूलाल मीना को मुजफ्फरनगर व शामली और एवी राजामौलि को सहारनपुर  भेजा गया है।

Related Post

CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों की उपस्थिति में हुई उद्योग…
नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…
Ak Sharma

एके शर्मा ने यूएई में फंसे प्रदेश के नागरिकों की त्वरित सहायता करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद

Posted by - July 24, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने प्रशासनिक अनुभवों के आधार पर…
Mukhyamantri Abhyudaya Yojana

लेखपाल भर्ती परीक्षा में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग से 55 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Posted by - January 7, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (Mukhyamantri Abhyudaya Yojna) प्रतियोगी परीक्षार्थियों के जीवन में नई रोशनी भरने का काम कर रही…