CM Yogi

कबड्डी में भी उप्र की टीम ने पहली बार जीता है स्वर्ण पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

353 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि आज़ादी के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश ने सोमवार को बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बास्केट बाल टीम के कप्तान हर्ष डागर से फोन पर वार्ता कर बधाई दी।

इससे पहले रविवार को 36वें राष्ट्रीय खेलों में उप्र की कबड्डी टीम चैंपियन बनी थी। कबड्डी में भी उत्तर प्रदेश ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम को भी बधाई दी है। टीम के कप्तान राहुल चौधरी से फोन पर बात कर योगी ने पूरी टीम के खेल की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

Related Post

Cattle

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने गोवंश (Cattle) संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित…

राकेश टिकैत ने की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग

Posted by - October 13, 2021 0
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लगभग 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन ये मामला ठंडा पड़ता नहीं दिखाई…