CM Yogi congratulates the President

सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति को दी बधाई, कही ये बात

464 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!

यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों के मध्य सदियों से स्थापित भ्रातृत्व संबंधों को और अधिक समृद्ध व सशक्त करने में सहायक होगी।

सभी भारत वासियों को हार्दिक बधाई!

राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है।

Related Post

जाति की सियासत के बीच नेता बोले- हम लगवाएंगे महान व्यक्ति विकास दुबे की मूर्ति

Posted by - July 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासी हलचल भी तेज हुई है, पार्टियां ब्राह्मण समुदाय पर खासा नजर…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने गोमतीनगर का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

Posted by - September 22, 2023 0
लखनऊ। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे हजरतगंज (Hazratganj) और गोमती…
delhi high court

दिल्ली हिंसाः हाईकोर्ट ने केंद्र चार हफ्ते में मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा से जुड़े भडकाऊ भाषण मामले पर गुरुवार को भी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में…
CM Yogi

योगी सरकार में मिला संस्कृत को बढ़ावा, 73 नए संस्कृत महाविद्यालयों को मान्यता

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ : संस्कृत के प्रचार-प्रसार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए…