CM Yogi congratulates the President

सीएम योगी ने सूरीनाम का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर राष्ट्रपति को दी बधाई, कही ये बात

488 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ग्रांड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द यलो स्टार’ से विभूषित होने की हार्दिक बधाई!

यह प्रतिष्ठित सम्मान सूरीनाम की जनता व सरकार का भारत के प्रति विशेष प्रेम और विश्वास को प्रकट करता है।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि दोनों देशों के मध्य सदियों से स्थापित भ्रातृत्व संबंधों को और अधिक समृद्ध व सशक्त करने में सहायक होगी।

सभी भारत वासियों को हार्दिक बधाई!

राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है।

Related Post

कपिल सिब्बल ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उठाए सवाल, CWC की बैठक बुलाने की मांग

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय…
Stamp and Registration Department

सीएम योगी के निर्देश पर अब जल्द ही स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलेगा नया हेडक्वार्टर

Posted by - April 12, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नागरिकों को उत्तम सेवाएं देने का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार जल्द ही स्टाम्प…