CM Yogi

अर्जुन पुरस्कार मिलने पर सीएम योगी ने मो. शमी और पारुल चौधरी को दी बधाई

368 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्वारा उत्तर प्रदेश के दो खिलाड़ियों (क्रिकेटर मो. शमी और एथलीट पारुल चौधरी) को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के अवसर पर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने क्रिकेट मो. शमी को अर्जुन अवार्ड दिए जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया,’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023’ के अंतर्गत, ‘क्रिकेट विश्वकप 2023’ में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से विश्व-पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, उत्तर प्रदेश निवासी प्रख्यात गेंदबाज मो. शमी को प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार-2023′ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। आपकी यह अविस्मरणीय उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी।’

रामोत्सव 2024: कुबेर टीला, जलकल भवन, दिगम्बर अखाड़ा भी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

इसी तरह मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने एथलीट पारुल चौधरी को पुरस्कार दिए जाने पर लिखा, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2023’ के अंतर्गत, एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली उत्तर प्रदेश की बेटी पारुल चौधरी जी को ‘अर्जुन पुरस्कार-2023′ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई। आप हमारा गौरव हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।’

Related Post

Potters' houses illuminated by Deepotsav

दीपोत्सव से रोशन हुए कुम्हारों के घर, अयोध्या में युवाओं को मिल रहा रोजगार

Posted by - October 16, 2025 0
अयोध्या : दीपोत्सव (Deepotsav) शुरू होने के बाद से अयोध्या के कुम्हार परिवारों के घरों में खुशहाली का उजाला फैल…
UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Posted by - March 12, 2025 0
लखनऊ/चंडीगढ़। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में “उत्तर…