CM Yogi

भाजपा के नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्षों को सीएम योगी ने दी बधाई, दिया ये संदेश

273 0

लखनऊ। भाजपा ने रविवार को प्रदेश के 72 संगठनात्मक जिलों के नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सभी को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उत्तर प्रदेश में मा. प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!

भाजपा ने दो महीने की मशक्कत के बाद पदाधिकारियो की सूची जारी है। पदाधिकारियों की नियुक्ति में जातीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके जरिये सपा के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की कोशिश की गई है।

यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आठ सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करने के बाद पार्टी की नजर अब 2027 के विधानसभा चुनाव पर है। सूची के जरिये पार्टी ने जातीय समीकरण साधने की कोशिश शुरू कर दी है।

Related Post

CM Yogi paid tribute to Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

एक भारत-श्रेष्ठ भारत व सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रमः योगी

Posted by - December 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका…
तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका

तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। वाराणसी से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्‍याशी तेज बहादुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने…
Governor Anandiben Patel hoisted the tricolor

गवर्नर ने विधानभवन परेड ग्राउंड पर फहराया तिरंगा, सीएम ने बच्चों को बांटी टॉफी

Posted by - January 26, 2025 0
लखनऊ: गवर्नर आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानभवन के परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराया।…