CM Yogi

सीएम योगी ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई

433 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को राजस्थान में शपथ लेने वाले भाजपा के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बधाई संदेश में उन्होंने (CM Yogi) विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के नए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान समग्र विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। इस दौरान सीएम योगी ने राजस्थान में शपथ ग्रहण करने वाले दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी।

नए मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राजस्थान में विकास के नए मानक होंगे स्थापित

सीएम योगी (CM Yogi) ने राजस्थान में शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘भजनलाल शर्मा जी को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके (सीएम भजनलाल शर्मा) कुशल नेतृत्व में राजस्थान समग्र विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा।

नवाचार और अनुसंधान से तटस्थ होने के कारण पिछड़ गया था भारत : सीएम योगी

वहीं सीएम योगी (CM Yogi) ने राजस्थान में शपथ लेने वाले दोनों उप मुख्यमंत्रियों को भी बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ दिया कुमारी जी और प्रेमचंद बैरवा जी को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। आप दोनों के सफल व उज्जवल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं।

Related Post

cm yogi

कुशल-प्रशिक्षित युवाओं की विदेशों में है मांग, यूपी में तेज होंगे प्रयास: मुख्यमंत्री

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सोमवार को 15 राष्ट्रों में तैनात भारत के राजदूतों ने भेंट की। विकास…
CM Yogi

सीएम योगी ने बिना कोई नया कर लगाए बढ़ाया सरकार का राजस्व

Posted by - June 8, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक उथल पुथल के बावजूद प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन में…
CM Yogi

श्रीमद्जगद्गुरु रामानन्दाचार्य के 723वें जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Posted by - January 12, 2023 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम कश्मीरीगंज खोजवां में आयोजित श्रीमद्जगद्गुरु रामानन्दाचार्य के 723वें जयंती समारोह…
dairy

योगी सरकार का नया मॉडल : गांव की महिलाएं अब तकनीक के जरिए करेंगी दुग्ध व्यापार

Posted by - May 8, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम अब तकनीक के नए…