CM Yogi

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

279 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ऐतिहासिक विजय को अदभुत और असाधारण करार देते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने एक्स पर @TheHockeyIndia को मेंशन करते हुए लिखा, “अद्भुत, असाधारण, अतुल्य…, भारतीय हॉकी टीम को पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर समूचा भारत आह्लादित है। इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का अभिनंदन। नव इतिहास गढ़ते रहें…जय हिंद।”

उल्लेखनीय है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज सिंह ने किया।

Related Post

कल अयोध्या पहुंच रहे ओवैसी!

Posted by - September 6, 2021 0
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कल अयोध्या के रुदौली पहुंच रहे हैं। उनके कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे…
Health

ब्रजेश पाठक बोले- यूपी में किए जा चुके हैं 10 करोड़ 94 लाख़ कोरोना टेस्ट

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग प्रदेश (Health department) के लोगों के लिए बेहतर काम कर रहा है। लोगों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता…
CM Yogi

इन्वेस्टर्स के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरेगा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को इन्वेस्ट यूपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया तथा इन्वेस्टर्स के…