cm yogi

सीएम योगी ने नए संसद भवन के उद्घाटन की पूरे देशवासियों को दी बधाई

439 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नए संसद भवन (New Parliament House) के उद्घाटन की पूरे देशवासियों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नई संसद नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक है।

उन्होंने(CM Yogi)  ट्वीट कर कहा कि ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि पवित्र ‘सेंगोल’ (Sengol) भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन ‘सेंगोल’ की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देशवासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है।

आंधी-पानी से प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए: सीएम योगी

आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा। जय हिंद!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया।

Related Post

Yogi government has a sharp eye on cyber criminals

योगी सरकार ने प्रदेश को 13 कैबिनेट्स और 75 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की दी सौगात: डॉ. गोस्वामी

Posted by - August 22, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं टेक्नोलॉजी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण…
Akhilesh Yadav

किसानों को बर्बाद कर देंगे ये कृषि कानून : अखिलेश यादव

Posted by - March 23, 2021 0
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने जनसभा को…
AMITABH THAKUR RETIRED

अमिताभ ठाकुर के ‘जबरिया रिटायर्ड’ का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, दी गई चुनौती

Posted by - March 27, 2021 0
लखनऊ।  पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Amitabh Thakur) को जबरन रिटायरमेंट देने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्त्ता…
Operation Kayakalp

बुनियादी सुविधाओं से स्मार्ट क्लास तक यूपी बना शिक्षा के कायाकल्प का साक्षी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा तक में व्यापक बदलाव करते हुए प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य…