CM Yogi

जगदीप धनखड़ की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

456 0

लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar) ने विपक्ष के उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को भारी मतों के अंतर से हरा दिया है। वे देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा, “भारत के माननीय उप राष्ट्रपति पद हेतु NDA के उम्‍मीदवार श्री जगदीप धनखड़ जी को प्रचंड विजय की हार्दिक बधाई। किसान परिवार से माननीय उप राष्‍ट्रपति तक की आपकी यात्रा लोकतंत्र के प्रति जन-जन के विश्वास को मजबूत करती है।”

 

एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आपके विराट अनुभवों का लाभ पूरे देश को मिलेगा एवं राज्य सभा की गरिमा और प्रगाढ़ होगी।”

रक्षाबंधन पर बहनों ने मुख्यमंत्री योगी को भेजी राखी

बता दें कि चुनाव में राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ( Jagdeep Dhankhar) को 528 वोट मिले जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को सिर्फ 182 मत ही मिले। इस चुनाव में 15 अवैध मत भी पड़े थे।

Related Post

Ramlala

अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केन्द्र बनाएगी योगी सरकार

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार अयोध्या (Ayodhya) समेत प्रदेश के सभी धार्मिक…
cm yogi

सबकी समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Posted by - February 19, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।…