CM Yogi congratulated Neeraj Chopra

सीएम योगी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व है

342 0

लखनऊ। पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में रजत पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यना (CM Yogi)  ने नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा- नीरज चोपड़ा जी आपका हार्दिक अभिनंदन! 140 करोड़ भारत वासियों को आप पर गर्व है।

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन वह पेरिस में टोक्यो का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए नीरज चोपड़ा ने करीब आठ माह तुर्की में रहकर कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। उन्होंने ये पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस दौरान दो दिन के लिए एक चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वे स्वदेश आए थे और फिर वापस तुर्की चले गए थे। इसके बाद 31 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए पहुंचे, जहां बीते रोज क्वालीफाइंग राउंड में 89.34 मीटर भाला फेंककर उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

Related Post

Dr. K. Vikram Rao

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति

Posted by - May 12, 2025 0
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव…
UP Economy

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

Posted by - February 14, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था (Economy) के पीछे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।…
CM Yogi heard the problems of 200 people

जनता दर्शन में सीएम योगी लोगों से बोले- घबराइए मत, होगी प्रभावी कार्रवाई

Posted by - November 1, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lalla.

सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

Posted by - December 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अयोध्या आगमन पर महापौर, जनप्रतिनिधियों…