CM Yogi congratulated Lal Krishna Advani

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सीएम योगी ने जताई खुशी, दी बधाई

336 0

लखनऊ। भारत सरकार ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) सम्मान देने की घोषणा की है। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हर्ष जताया है और इसको उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला करार दिया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा किए गए प्रयास सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरस्कार प्रदान किए जाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न सिर्फ भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं, बल्कि देश और दुनिया में भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भी हैं।

उन्होंने (CM Yogi)कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता झलकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपने राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित किए हैं। यह पुरस्कार उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मानित करने वाला है।

उल्लेखनीय है कि लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय की जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के सबसे पुराने और बड़े नेताओं में शामिल हैं।

Related Post

CM Yogi bowed his head at the feet of Ramlala

रामलला के चरणों में सीएम योगी ने झुकाया शीश

Posted by - August 6, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां महापौर, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों…
District Hospital

सीतापुर में 200 बेड युक्त पुरुष जिला अस्पताल का निर्माण कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त करने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार (Yogi Government) ने सीतापुर में…
UPITS 2025

UPITS 2025: निवेश, नवाचार और संस्कृति के महाकुंभ का होगा आगाज

Posted by - September 24, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो…

प्रधानमंत्री ने हाफिज का पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ना बताया चिंताजनक

Posted by - November 14, 2018 0
सिंगापुर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को आसियान समिट में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे वहां उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से…