CM Yogi

गोरक्षपीठाधीश्वर ने काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव दरबार में टेका मत्था

233 0

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में गुरुवार को शिव की आराधना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान काशी कोतवाल काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका।

मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आरती की। यहां से वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा के गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यहां प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामनाा की। गौरतलब है कि इसके पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम, ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव व अन्नपूर्णा माता के मंदिर में पूजन-अर्चन किया था।

गुरुवार को दर्शन-पूजन के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।

लस्सी बना रहे बच्चे को दी चॉकलेट

मंदिर दर्शन करके लौट रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नजर एक बच्चे पर गयी। उन्होंने देखा कि बच्चा दुकान पर लस्सी बना रहा है। यह देख मुख्यमंत्री उसके पास पहुंच गए। उसका हालचाल जानते हुए पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उसे चॉकलेट भी दिया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को एल एंड टी ने दिए 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट

श्री काशी विश्वनाथ धाम को एल एंड टी कंपनी ने 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सौंपे। धाम में कंपनी के अधिकारियों ने गोल्फ कार्ट  की चाबी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को सौंपी। जीरो व्हीकल जोन के दौरान प्रशासन इस गोल्फ कार्ट को दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रयोग करेगा।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इससे दिव्यांगजनों और बुजुर्गों आदि को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस मौके पर एल एंड टी के डोमेस्टिक मार्केटिंग हेड संजीव शर्मा, पराग जैन आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनहित के कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार बताया है। उन्होंने कहा है कि…
Bangladeshi Rohingya Case

ATS को मिले सबूत, UP में बांग्लादेशियों की कराई जा रही घुसपैठ

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। अलीगढ़, उन्नाव, बलरामपुर, मेरठ, कानपुर नगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में घुसपैठियों (Bangladeshis) के पहचान बदलकर रहने की जानकारियां…
Ram Jyoti

सरयू तीरे जलाए गए आस्था और आत्मीयता के दीप

Posted by - January 22, 2024 0
अयोध्या: अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…कल्पनातीत सौंदर्य। अनगिनत दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु…
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

Posted by - April 17, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए कालाबाजारी ( Black…