CM Yogi

सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को किया नमन

497 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि यह युगों-युगों तक हमें प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिह को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “ ‘वीर बाल दिवस’ पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन!” आगे उन्होंने कहा कि “साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा।”

एक अन्य ट्वीट में योगी ने कहा, “मां भारती की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!” उन्होंने कहा कि “उनका संघर्षशील, त्यागमय व ध्येयनिष्ठ जीवन राष्ट्र सेवा का दिव्य प्रतिमान है।”

जनवरी में 14 दिन बंद रहेगा बैंक, RBI ने जारी की हॉलिडे लिस्ट

साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह गुरु गोविंद सिंह के पुत्र थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा में अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।

लोक महत्व के भवनों व पर्यटक स्थलों को फसाड लाइटिंग से आकर्षक बनाएं: सीएम योगी

Related Post

Maha Kumbh

अपने इष्ट गणपति और नागा संन्यासियों को लेकर महाकुम्भ क्षेत्र पहुंचा श्री शंभू पंच दशनाम अटल अखाड़ा

Posted by - January 1, 2025 0
महाकुंभ नगर। प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जन आस्था के केंद्र सनातन…
CM Yogi

ट्विटर पर छाया #YogiModelAgainstCrime

Posted by - October 27, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपराधों के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई…
CM Yogi

हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को जल्द से जल्द मिले गुनाहों की सजा: सीएम योगी

Posted by - November 24, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गृह विभाग को हर जिले के टॉप 10 अपराधियों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी की दो टूक- आमजन के कार्यों में अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं

Posted by - June 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद गुरुवार को फिर से ‘जनता दर्शन’…